रुद्रपुर(उधम सिंह नगर) “वैक्सीन से मां नहीं बन पाएंगी लड़कियां” अफवाह फैलाना पड़ा भारी, आशा कार्यकर्ता बर्खास्त

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीन को लेकर बालिकाओं और अभिभावकों में भ्रामक जानकारी फैलाना काशीपुर की एक आशा कार्यकर्ता को भारी पड़ गया।


आरोप है कि आशा कार्यकर्ता द्वारा यह कहा जा रहा था कि “टीका लगवाने के बाद लड़कियां मां नहीं बन पाएंगी”, जिससे लोगों में भ्रम और डर का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने संबंधित आशा कार्यकर्ता की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।
सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित वैक्सीन के खिलाफ इस तरह का भ्रामक प्रचार जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और यह महिलाओं को गंभीर बीमारी से बचाने में प्रभावी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत


उन्होंने चेतावनी दी कि टीकाकरण को लेकर गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बताया गया कि संबंधित आशा कार्यकर्ता काशीपुर क्षेत्र की निवासी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

उसकी सेवाएं समाप्त होने के बाद अब ग्राम प्रधान की संस्तुति पर नई आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति की जाएगी, ताकि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं और टीकाकरण अभियान प्रभावित न हों।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad