रुद्रपुर में घमासान, सीएम को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को उठा ले गई पुलिस(देखे वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को ट्रांजिट कैंप पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ठुकराल समेत उनके साथ मौजूद अन्य नेताओं को अपने साथ ले गई। इस दौरान ठुकराल और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

गुरुवार को मुख्यमंत्री के युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का कार्यक्रम तय किया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सिटी क्लब पहुंचने का आह्वान किया था। इसकी जानकारी मिलते ही ट्रांजिट कैंप पुलिस सक्रिय हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

एसएसआई महेश कांडपाल पुलिस फोर्स के साथ सिटी क्लब पहुंचे और पूर्व विधायक ठुकराल से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नहीं जाने को कहा। ठुकराल ने पुलिस को आश्वस्त किया कि वह केवल मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते हैं और किसी तरह का विरोध या हंगामा नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें सिटी क्लब में नजरबंद कर दिया। हालांकि, ठुकराल पुलिस की रोक के बावजूद समर्थकों के साथ बाहर निकल आए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान ठुकराल और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ सुनील चुघ, रामसेवक, दिनेश कोहली, आनंद शर्मा, दिनेश पंत और सुखदेव हालदार को भी हिरासत में लिया और सभी को पुलिस वाहन से अपने साथ ले गई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए गहमागहमी का माहौल बना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad