(रुद्रपुर) फीस जमा, पढ़ाई शुरू…और अचानक बंद हो गया स्कूल : ‘बच्चों का भविष्य बर्बाद मत करो’—स्कूल पहुंचे अभिभावकों का हंगामा

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग और वन विकास निगम में 10 साल की निरंतर सेवाएं देने वाले दैनिक श्रमिकों को प्रतिमाह न्यूनतम वेतनमान के समतुल्य 18,000 रुपये मानदेय मिलेगा। अभी तक ऐसे 589 दैनिक श्रमिक चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 304 पहले ही न्यूनतम वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं।

अब ऐसे सभी श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा। कैबिनेट के निर्णय के आलोक में शासन की ओर से अधिसूचना जारी करने के बाद वन मुख्यालय ने भी इस सिलसिले में आदेश निर्गत कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल पहले हो गई मौत, फिर भी बिजली चोरी में FIR काशीपुर में ऊर्जा निगम का गजब कारनामा

कैबिनेट के निर्णय के आलोक में शासन की अधिसूचना के बाद वन मुख्यालय ने जारी किए आदेश

दैनिक श्रमिकों ने न्यूनतम वेतनमान के दृष्टिगत पूर्व में उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय ने श्रमिकों के पक्ष में निर्णय दिया। इसके बाद सरकार ने इस सिलसिले में मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की। उपसमिति ने वन विभाग और वन विकास निगम में कार्यरत दैनिक श्रमिकों की सूची मांगने के साथ ही अधिकारियों के साथ विमर्श किया। समिति ने विभाग के सभी दैनिक श्रमिकों को न्यूनतम वेतनमान के समतुल्य मानदेय दिए जाने की संस्तुति की।

यह भी पढ़ें 👉  CCTV में कैद चेन लूट की वारदात,रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से लूटपाट

कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव रखा था
वन विभाग ने इसके आधार पर फरवरी माह में हुई कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव रखा था, जिसे चर्चा के बाद मंजूरी दे दी गई थी। इस निर्णय के आलोक में श्रम विभाग ने मार्च मध्य में दैनिक श्रमिकों के लिए निर्धारित दरें और अन्य सुविधाओं को मिलाकर न्यूनतम वेतनमान के समतुल्य 18,000 रुपये मानदेय अनुमन्य किए जाने की अधिसूचना जारी की।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: पन्तनगर सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

अब वन मुख्यालय की ओर से मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबंधन) पीके पात्रो ने गढ़वाल व कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षकों, राष्ट्रीय उद्यानों के निदेशकों और वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक को इस संबंध में आदेश जारी किए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad