CCTV में कैद चेन लूट की वारदात,रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से लूटपाट

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र के फेज-2 में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से स्कूटी सवार युवक द्वारा सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश : नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट


जानकारी के अनुसार, वसंत विहार फेज-2 निवासी विकास मित्तल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मां राजरानी मित्तल 14 अगस्त की शाम करीब 4:45 बजे रोजाना की तरह घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा पर सवार एक युवक उनके पास पहुंचा और किसी व्यक्ति का पता पूछने के बहाने बातचीत करने लगा।
बातचीत के दौरान आरोपी ने अचानक राजरानी मित्तल के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया। चेन झपटने के दौरान महिला अपना संतुलन खो बैठीं और सड़क पर गिर गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से पहले चेतवानी की तैयारी : हर माह 9 तारीख को बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, मोबाइल पर भी मिलेगा अलर्ट


सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ के हजारों उत्पादकों को 30 करोड़ की सौगात से मिलेगा लाभ , अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार का जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad