ऋषिकेश पर्यटन और परिवहन क्षेत्र में नए युग की शुरुआत,19 सीटर सी-प्लेन का सफल ट्रायल: देखे वीडियो

Oplus_131072

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेशः पशुलोक जलाशय में सोमवार को रोमांचित करने वाला नजारा दिखा। जलाशय में सी-प्लेन उतरा और उड़ान भी भरी। जो भी इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना वह आश्चर्यचकित रह गया। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) व नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग से स्काई हाक कंपनी की ओर से पशुलोक जलाशय में 19 सीटर सी-प्लेन उतारने का सफल ट्रायल किया गया। इसे उत्तराखंड में पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में नई उड़ान की शुरुआत माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

यूकाड़ा ने प्रदेश की पांच झीलों ऊधम सिंह नगर में हरिपुरा जलाशय, ऋषिकेश बैराज, टिहरी झील, नानकमत्ता बैराज और कालागढ़ झील को जोड़ते हुए सी-प्लेन सर्किट

ऋषिकेश के पशुलोक बैराज जलाशय में सोमवार को 19 सीटर सी-प्लेन उतारने का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। यूजेवीएनएल

योजना बनाई है। पहले ट्रायल के रूप में सोमवार शाम करीब छह बजे उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के बैराज जलाशय में सी-प्लेन की लैंडिंग हुई। सी-प्लेन ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के रन-वे से शाम पांच बजकर 53 मिनट पर उड़ान भरी। छह बजे

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से पहले चेतवानी की तैयारी : हर माह 9 तारीख को बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, मोबाइल पर भी मिलेगा अलर्ट

सी-प्लेन जलाशय में पहुंच और पानी में लैंडिंग की। डीएचसी-6 सीरीज 400 का यह सी-प्लेन जलाशय में लैंड होने के बाद लोगों को उतरने के लिए जलाशय में बनाएं गए अस्थायी रास्ते तक भी पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद सी-प्लेन ने जलाशय से उड़ान भरी। ट्रायल के दौरान प्लेन में

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन के बदले नियम, 1 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

पायलट, को-पायलट और इंजीनियर सवार थे। यूजेवीएनएल के एसडीओ अतुल शर्मा ने बताया कि ट्रायल सफल रहा है, जो आने वाले समय में पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया तीसरी लैंडिंग व टेक आफ का ट्रायल मंगलवार को होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad