दुनिया में सबसे लंबे हल्द्वानी की रेणु के बाल, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; यूक्रेन की आलिया को पीछे छोड़ा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर की बेटी रेणु धरियाल ने अपने लंबे बालों की बदौलत हल्द्वानी और उत्तराखंड का नाम दुनियाभर में रोशन किया है। रेणु ने अपने असाधारण रूप से लंबे बालों के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनके बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर यानी करीब 8 फीट 10 इंच दर्ज की गई है।


इस उपलब्धि के साथ रेणु धरियाल के नाम किसी जीवित महिला के सबसे लंबे बालों का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। उनके बालों की लंबाई दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति रहे रॉबर्ट वाडलो की ऊंचाई के भी करीब है। रॉबर्ट वाडलो की लंबाई 272 सेंटीमीटर यानी करीब 8 फीट 11.1 इंच दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ गया 11वीं का छात्र गोला नदी के तेज बहाव में बहा (देखे वीडियो)


पुराना रिकॉर्ड तोड़कर बनाया नया कीर्तिमान
रेणु के रिकॉर्ड की पुष्टि अप्रैल में हुई, जब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम हल्द्वानी पहुंची। टीम ने उनके बालों की जांच और माप की, जिसमें लंबाई 271.50 सेंटीमीटर दर्ज की गई।


रेणु ने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का पिछला रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। नासिरोवा के बालों की लंबाई 257.33 सेंटीमीटर यानी करीब 8 फीट 5.3 इंच दर्ज की गई थी।


2015 से लगातार बढ़ा रही हैं बाल
रेणु वर्ष 2015 से लगातार अपने बाल बढ़ा रही हैं। वह कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर भी हैं तथा महिलाओं के साथ अपने ब्यूटी टिप्स साझा करती हैं।
रेणु अपने लंबे बालों को जमीन से दूर रखने के लिए विशेष तरीके से चोटी बनाती हैं। बालों को धोने, सुखाने और सुलझाने में उन्हें कई घंटे लगते हैं। वह अपने बालों की देखभाल में केमिकल युक्त उत्पादों के इस्तेमाल से भी बचती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अध्यक्ष पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष लोटनी ने किया ध्वजारोहण


रेणु के मुताबिक, भारतीय संस्कृति में लंबे बालों को सुंदरता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। इसी सोच ने उन्हें अपने बालों को लंबे समय तक बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
लंबे बालों को मानती हैं सुंदरता और परंपरा का प्रतीक
रेणु ने कहा कि वह वर्ष 2015 से लगातार अपने बाल बढ़ा रही हैं। भारतीय संस्कृति में लंबे बालों को सुंदरता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है और इसी विचार ने उन्हें बालों को इतना लंबा करने के लिए प्रेरित किया।
रेणु की इस उपलब्धि ने न केवल उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है, बल्कि हल्द्वानी और उत्तराखंड का नाम भी दुनिया के मंच पर रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में SSB का बड़ा एक्शन: 54 लाख की जाली करेंसी पकड़ी, 52 मानव तस्करी पीड़ितों को कराया मुक्त

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad