रामपुर का स्मैक तस्कर पुलिस ने रुद्रपुर में दबोचा, हल्द्वानी में करने जा रहा था सप्लाई

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने 122.38 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामपुर (उत्तर प्रदेश) से हल्द्वानी स्मैक की खेप लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, एक मंच पर होगा स्वरोजगार ऋण समस्याओं का समाधान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल्ला खान (50) पुत्र अब्दुल रहमान निवासी पीपल गांव, थाना भोट, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने करीब दो माह पहले शाहजहांपुर निवासी लक्ष्मी नामक व्यक्ति से यह स्मैक खरीदी थी। आर्थिक तंगी के कारण उसने स्मैक अपने पास रखी हुई थी और ग्राहक मिलने पर उसे बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक हिली धरती, लालकुआं-हल्द्वानी समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

आरोपी सप्लायर का पूरा पता और मोबाइल नंबर नहीं बता सका। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद स्मैक और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब स्मैक के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad