अमर मेहता के घर पहुंचे राहुल गांधी, दी श्रद्धांजलि और परिजनों से जताई संवेदना

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। देहरादून में कांग्रेस के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हुए हादसे में जान गंवाने वाले कांग्रेस नेता अमर मेहता के परिजनों से शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित


राहुल गांधी ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हुई यह दुखद दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने अमर मेहता को कांग्रेस का समर्पित साथी बताते हुए कहा कि उनका अचानक चले जाना पूरे संगठन के लिए गहरा आघात है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव


उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वह और पूरी कांग्रेस पार्टी परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


राहुल गांधी ने अमर मेहता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad