गर्मी से पहले तैयारी: जंगली जानवरों की प्यास बुझाने को आगे आया वन विभाग, बनाए छोटे-छोटे वाटर होल

Oplus_131072

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल में वन विभाग ने जंगली पशु पक्षियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए छोटे छोटे नए जलकुंड बनाने के साथ ही पुराने जल कुंडों की सफाई की है। मार्च में ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए इन बेजुबानों को ध्यान में रखते हुए ये व्यवस्था की गई है।

नैनीताल से कालाढूंगी मार्ग स्थित बॉटनिकल गार्डन के चारों तरफ घना वन क्षेत्र है। बॉटनिकल गार्डन के वनरक्षक अरविंद कुमार ने बताया की गर्मियों में वन्यजीवों और पक्षियों को भी अधिक प्यास लगती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ यूसीएफ सोयाबीन फैक्ट्री में पेड़ों के कटान पर वन विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

उनकी प्यास बुझाने के लिए विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं तांकि वन्यजीवों और पक्षियों का हलक न सूखे। इसके लिए बॉटनीकल गार्डन और इसके आसपास के घने जंगल में छोटे छोटे जलकुंड बनाकर उसमें पानी भरा जा रहा है। उन्होंने बताया गर्मियों में हर 2-3 दिनों में जलकुंडों में पानी भरा जाता है, ताकि पक्षियों समेत जंगली जानवरों को पानी मिल सके। यहां कई पक्षी तो गर्मियों में माइग्रेट कर पहुँचते हैं जिस वजह से यह स्थान पक्षी प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए एक पसंदीदा स्थान है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

यहां, स्थानीय चीर फीजेंट, कलिज फीजेंट के अलावा विभिन्न किंगफिशर और ड्रंगो जैसी प्रजातियों के पक्षी भी देखे जा सकते हैं।

ये ठीक उसी तरह किया जा रहा है जैसे कॉर्बेट नैशनल पार्क में वन्यजीवों के लिए वाटर होल बनाए जाते हैं। उन वाटर होलों को समय समय में भरा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

वाटर होल में कई बार पानी की प्यास बुझाते बाघ, तेंदुआ, हाथी, हिरन आदि की तस्वीर आंखों को सुकून देती है। इतना ही नहीं उस वाटर होल में स्नान और अटखेलियां करते वन्यजीव आकर्षण का केंद्र भी होते हैं। अब उम्मीद करी जा रही है कि पहाड़ों के बढ़ते तापमान में ये जलकुंड वन्यजीवों को प्यास रूपी कष्ट से निजात दिलाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad