उत्तराखंड की सियासत गरमाई,कई बड़े चेहरे आज थामेंगे हाथ का साथ

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ने लगा है। भाजपा ने कांग्रेस समेत अन्य दलों व संगठनों के लिए अपने दरवाजे खोले तो अब कांग्रेस भी भाजपा पर पलटवार की तैयारी में है।
इस कड़ी में कांग्रेस अब भाजपा से जुड़े व कई निर्दलीय कद्दावर नेताओं को पार्टी में शामिल कराने की तैयारी में है। ये नेता शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामेंगे।
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से राज्य में राजनीतिक बनवास झेल रही कांग्रेस अब आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत तैयारियों में जुट गई है। इस क्रम में कांग्रेस अब स्थानीय स्तर के मजबूत और प्रभावशाली चेहरों को उतारकर मुकाबले को कड़ा बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  (अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग

नए चेहरों को पार्टी में शामिल करने की तैयारी

पार्टी ऐसे नेताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में है, जिनका अपने क्षेत्र में आधार रहा है। चर्चा है कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल, भीमलाल आर्य, रुड़की के पूर्व महापौर गौरव गोयल, मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता व भीमताल से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके लाखन नेगी को कांग्रेस अपने पाले में ला सकती है। ये शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad