SIR पर लालकुआं में सियासी घमासान : भाजपा नेताओं के द्वारा मतदाताओ के नाम पर आपत्तियां लगाने का आरोप,कांग्रेस ने की जाँच की मांग

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लालकुआं में राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं ने भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम पर आपत्तियां दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुवन पांडे ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी लालकुआं को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों, जिनमें अरुण जोशी, हरीश नैनवाल, पंकज सिंह, कौशल किशोर पांडे सहित अन्य के नाम शामिल हैं, द्वारा बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम पर आपत्तियां प्रस्तुत की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में SSB का बड़ा एक्शन: 54 लाख की जाली करेंसी पकड़ी, 52 मानव तस्करी पीड़ितों को कराया मुक्त

कांग्रेस का कहना है कि आपत्तियां यदि उचित आधार और सत्यापन के बिना लगाई गई हैं तो इससे वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं के मताधिकार प्रभावित होने की आशंका है। पार्टी ने मतदाता सूची में किसी भी नाम को हटाने से पहले उचित सत्यापन और विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाने की मांग की है।

ज्ञापन में कांग्रेस ने लालकुआं क्षेत्र में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा लगाई गई सभी आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही प्रत्येक आपत्ति के साथ प्रस्तुत दस्तावेजों और प्रमाणों का विधिवत सत्यापन तथा संबंधित मतदाताओं का भौतिक या दस्तावेजी सत्यापन कराने की मांग की गई है।
कांग्रेस ने कहा कि यदि जांच में किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर गलत तथ्य या प्रमाण देकर आपत्ति लगाने की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। जांच पूरी होने तक किसी वास्तविक एवं पात्र मतदाता का नाम केवल राजनीतिक दबाव अथवा आधारहीन आपत्ति के कारण मतदाता सूची से नहीं हटाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) चमोली सुरंग हादसा: तीन श्रमिक अब भी लापता, रातभर चला राहत-बचाव अभियान( देखे मृतको व लापता लोगो की लिस्ट)


इस दौरान कोंग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन पाण्डेय, नरेश चौधरी, निवर्तमान व्यापार मंडल महामंत्री दिनेश लोहनी, पूर्व सभासद दीपक बत्रा और भुवन बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से चंदन सागर गिरफ्तार


ज्ञापन में सभी राजनीतिक दलों और संबंधित पक्षों को उचित सूचना एवं अपना पक्ष रखने का अवसर देने तथा जांच की कार्रवाई और निष्कर्ष से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को भी अवगत कराने की मांग की गई है।


नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश जारी करने और जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad