हल्द्वानी जाम और भीड़ से बेहाल यात्री, नैनीताल जाने के लिए अतिरिक्त बसों के बावजूद नहीं मिली राहत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल रूट पर रोडवेज की अतिरिक्त बसें दौड़ाने के बावजूद यात्रियों में सीटों को लेकर मारामारी रही। शुक्रवार को मुहर्रम का अवकाश था। ऐसे में बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगने लगी। दोपहर में बसें उपलब्ध न होने के कारण यात्री गर्मी में बसों का इंतजार करते नजर आए।

हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो ने शाम तक हल्द्वानी नैनीताल रोड पर 19 बसों का संचालन किया। इस रूट पर जाम लगने के कारण भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और वापसी पर बसें देरी से स्टेशन पहुंची। हल्द्वानी डिपो की ओर से रोजाना आठ और काठगोदाम डिपो नौ बसों का संचालन होता है लेकिन भीड़ बढ़ने पर क्रमश: एक और तीन अतिरिक्त बसें चलाईं गईं।
हल्द्वानी डिपो ने 25 दिन में 5.49 करोड़ कमाएहल्द्वानी डिपो ने एक जून से लेकर 25 जून तक लक्ष्य से अधिक आय अर्जित की है। एआरएम संजय पांडे ने बताया कि इस महीने में अब तक 5.49 करोड़ की आय हुई है। निगम की 90 बसों ने दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़ समेत पर्वतीय मार्गाें से यह आय हासिल की है। डिपो का एक दिन का लक्ष्य 18.23 लाख है। एआरएम ने बताया कि इन दिनों में एक दिन की सबसे अधिक आय 2445827 रुपये हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: पन्तनगर सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

नैनीताल के यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसें चलाईं। जाम के कारण कुछ बसें तीन फेरे नहीं लगा पाईं। दोपहर बाद बसें आने लगी तो यात्रियों को भेजा गया। – गणेश पंत, एआरएम काठगोदाम डिपो

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad