पद्म भूषण उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल गोवा व महाराष्ट्र जननायक भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर लालकुआं में सेवा और सम्मान का आयोजन

खबर शेयर करें 👉

भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया

लालकुआं। संवाददाता

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र एवं गोवा के पूर्व राज्यपाल तथा पद्म भूषण से सम्मानित वरिष्ठ जननेता भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन बुधवार को लालकुआं क्षेत्र में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को सरबत एवं चने वितरित कर उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सक्रिय जीवन की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……


कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महामंत्री बॉबी धीरज सम्मल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, जनकल्याण और उत्तराखंड के विकास को समर्पित किया है।

उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया है। वक्ताओं ने कहा कि साधारण परिवार से निकलकर भगत सिंह कोश्यारी ने संगठन, समाज और राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। महाराष्ट्र एवं गोवा के राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी


इस अवसर पर वॉलीबॉल महिला संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी लाखन सिंह मेहता, समाजसेवी पंकज पांडेय, सतेंद्र गंगवार, किशन भट्ट, ललित भट्ट, विधायक प्रतिनिधि गोविंद राणा, पूर्व नामित सभासद संजय अरोरा, प्रकाश दानू, हरीश सामंत, रोहित सिंह, इल्मा खान, विजय भट्ट, मोहसीन अली, पूनम अधिकारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

फोटो परिचय : पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस पर सरबत एवं चने वितरित करते भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad