किच्छा में चुनावी भिड़ंत के बाद एक गिरफ्तार, 30 हिरासत में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

खबर शेयर करें 👉

किच्छा। नगर पालिका किच्छा और सिरौलीकलां के चुनाव के दौरान मंगलवार शाम मंडी परिसर स्थित चुनाव स्थल पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला अपने-अपने समर्थकों व प्रत्याशियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और उनके समर्थकों को सिडकुल चौकी पंतनगर ले जाया गया, जबकि विधायक तिलक राज बेहड़ और उनके समर्थकों को कोतवाली किच्छा ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

पुलिस ने विधायक के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की करने के आरोप में धीरज कुमार (40), निवासी आस्था कॉलोनी, लालपुर, किच्छा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

इसके अलावा शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका के चलते पुलिस ने अब तक 30 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासन ने चुनाव स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी है। एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शांति भंग करने वालों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad