लालकुआं पार्टी के बहाने बुलाकर दो युवकों को जंगल में ले गए, कार में बंधक बनाकर की मारपीट; चार आरोपी दबोचे

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं (नैनीताल)। नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली अंतर्गत मोटाहल्दू क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर दो ग्रामीणों को कार में बैठाकर जंगल ले जाया गया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें कार के भीतर बंधक बनाकर जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर लालकुआं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया है।

कार में बंधक बनाकर जंगल में की मारपीट, अनिरुद्ध गंभीर रूप से घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बकुलिया किशनपुर सकुलिया (मोटाहल्दू) निवासी दीपक सिंह बिष्ट ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मोटाहल्दू निवासी चार युवक उन्हें और उनके साथी अनिरुद्ध बिष्ट (निवासी बकुलिया मोतीनगर) को झांसा देकर अपनी कार में बैठाकर जंगल की ओर ले गए। जंगल पहुँचते ही आरोपियों ने दोनों को कार के भीतर बंधक बना लिया और लात-घूसों से उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में अनिरुद्ध बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(2), 3(5), 115(2), 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

पुरानी रंजिश और मारपीट का बदला लेने के लिए रची गई साजिश
हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दो दिन पूर्व आरोपी बलवंत सिंह बिष्ट का जन्मदिन था, जहाँ दोनों पक्ष जंगल में पार्टी मनाने गए थे। उस दौरान किसी बात को लेकर पीड़ित पक्ष ने बलवंत के साथ मारपीट कर दी थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए बलवंत ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई और अगले दिन दीपक व अनिरुद्ध को बहाने से कार में बैठाकर जंगल ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

चारों आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त निसान मैग्नाइट कार जब्त
मामले की गंभीरता को देखते हुए हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलवंत सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू, कमल सिंह बिष्ट उर्फ सोमी (दोनों निवासी सूफी भगवानपुर, मोटाहल्दू), दीपक जोशी (निवासी पदमपुर देवलिया, मोटाहल्दू) और मोहित कुमार (निवासी मोतीनगर चौराहा) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त निसान मैग्नाइट कार (संख्या UK 04 AK 1293) को भी जब्त कर लिया है। त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी, कांस्टेबल गणेश गिरी और गुरमेज सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad