लालकुआं नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अध्यक्ष पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष लोटनी ने किया ध्वजारोहण

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत लालकुआं की ओर से देशभक्ति और सम्मान से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, नगर पंचायत के सभी वार्डों के सभासद एवं नामित सभासद समेत नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान से समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

यह भी पढ़ें 👉  CCTV में कैद चेन लूट की वारदात,रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से लूटपाट


शिक्षा और प्रतिभा को सम्मान देना नगर की प्राथमिकता : लोटनी
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि नगर के बच्चे ही लालकुआं के भविष्य की पहचान हैं। बोर्ड परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाने के साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शादी में 25 लाख खर्च, फिर भी कार की मांग; विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप


उन्होंने कहा कि नगर पंचायत लालकुआं शिक्षा, स्वच्छता, विकास और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए नगर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ने तथा देश और समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में यह संदेश दिया गया कि आज की प्रतिभाएं ही कल के विकसित और सशक्त लालकुआं की नींव बनेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ गया 11वीं का छात्र गोला नदी के तेज बहाव में बहा (देखे वीडियो)
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad