उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल के छात्रसंघ चुनाव में NSUI की बम्पर जीत ,ABVP चारों खाने चित

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनाव में NSUI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही NSUI कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

अध्यक्ष पद पर NSUI के आयुष थपलियाल ने शानदार जीत दर्ज की। आयुष को 382 वोट मिले, जबकि ABVP की अनिशा को 166 वोट प्राप्त हुए। आयुष थपलियाल ने 216 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: छठे राउंड में आर्यन बेलवाल की बढ़त बरकरार, 648 वोट मिले

वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर NSUI की अनीशा विजयी रहीं। उन्हें 343 वोट मिले, जबकि सृष्टि को 188 वोट प्राप्त हुए। अनीशा ने 155 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

सचिव पद पर NSUI के ऋषभ कुमार ने बाजी मारी। ऋषभ कुमार को 317 वोट मिले, जबकि करण कुमार को 223 वोट प्राप्त हुए। ऋषभ ने 94 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंहनगर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद NSUI समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। परिसर में सुबह से ही छात्रसंघ चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र संगठन अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटे रहे।

मतदान के दौरान पूरा परिसर छात्र नेताओं और समर्थकों के नारों से गूंजता रहा। बढ़ते दिन के साथ छात्रों का उत्साह भी बढ़ता गया। दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ, जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जिले से देश के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व आते हैं। ऐसे में पौड़ी परिसर के छात्रसंघ चुनाव को छात्र राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad