अब राशन कार्ड के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, सभी सेवाएं हुईं ऑनलाइन

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से जिला पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड से जुड़ी सभी प्रमुख सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है।
अब नागरिकों को नया राशन कार्ड बनवाने, परिवार के सदस्य का नाम जोड़ने या हटाने तथा राशन कार्ड स्थानांतरण जैसे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन के बदले नियम, 1 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन

जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि राज्य सरकार की स्मार्ट पीडीएस योजना के तहत यह सुविधा शुरू की गई है। अब आवेदक uk.smartpds.nic.in पोर्टल पर सिटीजन लॉगिन के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पोर्टल पर नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के साथ-साथ राशन कार्ड में आवश्यक संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध है। इस डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को समय पर सरकारी खाद्यान्न का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया से कार्यों में तेजी आएगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और आम नागरिकों को अधिक सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार

ऑनलाइन आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की छायाप्रति, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छायाप्रति, सभी सदस्यों की पासपोर्ट आकार की फोटो एवं परिवार की संयुक्त फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति पता प्रमाण (बिजली बिल, पानी का बिल या गैस कनेक्शन का प्रमाण) को शामिल किया गया है। उन्होंने राशन कार्ड से संबंधित सभी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad