पूर्वोत्तर रेलवे का फैसला: जून तक लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर होते हुए 05060/05059 लालकुआं कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन लालकुआं से दो अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक गुरुवार तथा कोलकाता से चार अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार को कुल 13 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

रेलवे के अनुसार 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल ट्रेन गुरुवार को दोपहर 1:35 बजे लालकुआं से रवाना होकर किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, आसनसोल, बर्द्धमान होते हुए शुक्रवार रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
जबकि वापसी में 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल ट्रेन शनिवार को सुबह पांच बजे कोलकाता से चलकर अगले दिन दोपहर 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। रेलगाड़ी में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय इकोनामी, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad