लालकुआं/हल्दूचौड़ भारतीय जनता पार्टी के हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय दुम्का “रोहित” ने कहा है कि क्षेत्र में घरेलू और कमर्शियल गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा गैस आपूर्ति को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कुछ लोग अनावश्यक रूप से परेशान हो रहे हैं और एजेंसी व गैस गोदामों के चक्कर लगा रहे थे।
विजय दुम्का ने बताया कि प्रशासन की सख्ती के बाद अब लोगों को उनके ही क्षेत्रों में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए काम कर रही है।
उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग बेवजह हंगामा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे पैनिक की स्थिति बन रही है। दुम्का ने कहा कि ऐसी अफवाहों से बचने की जरूरत है और जनता को धैर्य बनाए रखना चाहिए।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गई है और आम जनमानस को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
