उत्तराखंड साइबर ठगों का नया खेल! दो खातों से 8.33 लाख रुपये उड़ाए, पीड़ित को नहीं मिला कोई OTP

खबर शेयर करें 👉

विकासनगर। साइबर ठगी का नया तरीका आया है। जिसमें न ओटीपी आ रहा है, न मैसेज आ रहा है और न ही फोन काल आ रही है और खाते से रकम साफ हो रही है।
ऐसा मामला सेलाकुई थाना क्षेत्र में आया है, जिसमें एक व्यक्ति के दो बैंक खातों से साइबर ठगों ने 8,33,947 रुपये की रकम साफ कर दी है।
थाना सेलाकुई में असरफ अली पुत्र मुर्सलीम निवासी सेलाकुई ने दी तहरीर में कहा कि 21 जुलाई को उसके बैंक खाते से 6,99,997 रुपये निकाले गए हैं।
इसी तिथि में क्रेडिट कार्ड संख्या से 87 हजार रुपये की निकासी हुई है। इन ट्रांजेक्सन के संबंध में कोई ओटीपी नहीं आया।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

इसके अतिरिक्त 27 जुलाई को दूसरे बैंक खाते से भी 46,950 रुपये की रकम निकाली गई है। इसमें भी कोई काल और ओटीपी प्राप्त नहीं हुई।
जब खाते से पैसे निकलने का संदेश मिला तब पता चला। थानाध्यक्ष सेलाकुई लोकपाल परमार के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

मंदिर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज

कोतवाली विकासनगर में शिव मंदिर आसनबाग (रामबाग) में दानपात्र से हुई चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
कोतवाली विकासनगर में सुमेर चंद वर्मा अध्यक्ष मंदिर समिति ने दी तहरीर में कहा कि 27 जुलाई के तड़के चार बजे के करीब चोर आसनबाग के शिव मंदिर में घुसे, दान-पात्र का ताला तोड़कर धनराशि चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad