हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में मिला कोरोना का नया मरीज, 76 वर्षीय महिला संक्रमित

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की 76 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट में SARS-CoV-2 (कोरोना वायरस) संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीज को तत्काल आइसोलेशन में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।
अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुणा जोशी ने बताया कि संक्रमित महिला रामपुर जिले के कैमरी, बिलासपुर क्षेत्र की निवासी है। फिलहाल मरीज की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य और स्थिर है। उसे ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है तथा अस्पताल के वार्ड-सी में बनाए गए पृथक क्यूबिकल में भर्ती कर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना रामपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), सीएमओ नैनीताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी तथा संबंधित कंट्रोल रूम को भेज दी है, ताकि आवश्यक स्वास्थ्य प्रबंधन और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी निगरानी शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी का हाईप्रोफाइल एसिड अटैक कांड : 5 लड़किया और 18 माह का बच्चा सहित 19 हुए थे घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad