नीम करौली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’, हर बार छलक पड़े आंसू, फिल्म से जुड़ा भावुक कर देने वाला किस्सा

खबर शेयर करें 👉

नीम करौली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी ‘हनुमान अंश’, हर बार छलक पड़े आंसू

नई दिल्ली। इन दिनों नीम करौली बाबा की जिंदगी से जुड़ी फिल्म ‘हनुमान अंश’ चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की बात कही जा रही है। इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक भावुक किस्सा सामने आया है।

फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने बताया कि नीम करौली बाबा की बेटी गिरिजा भाटेले, जिन्हें अम्मा जी के नाम से भी जाना जाता है, ने ‘हनुमान अंश’ को 15 बार देखा। रागिनी के मुताबिक, फिल्म देखने के दौरान अम्मा जी हर बार भावुक हुईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

रागिनी सोना ने बताया कि फिल्म की टीम काफी प्रयास के बाद अम्मा जी तक पहुंची थी। फिल्म से जुड़े विशाल चतुर्वेदी चाहते थे कि फिल्म बनाने से पहले नीम करौली बाबा की बेटी का आशीर्वाद लिया जाए। फोन पर बातचीत के दौरान जब उनसे फिल्म देखने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि वह फिल्म तभी देखेंगी, जब उन्हें लगेगा कि इसके लिए सही समय है।

रागिनी के अनुसार, बाद में अम्मा जी ने फिल्म देखी और उन्हें यह बेहद भावुक कर देने वाला अनुभव लगा। उन्होंने फिल्म को एक-दो नहीं, बल्कि 15 बार देखा और हर बार भावुक हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

छह साल की उम्र में नीम करौली बाबा से मिली थीं रागिनी

रागिनी सोना ने बातचीत के दौरान नीम करौली बाबा से जुड़ी अपनी बचपन की याद भी साझा की। उन्होंने बताया कि वह करीब छह साल की उम्र में नीम करौली बाबा से मिली थीं।

उन्होंने बताया कि उनके पिता नैनीताल में पोस्टेड थे। रागिनी के मुताबिक, अम्मा जी के साथ बातचीत के दौरान उन्हें कई ऐसी बातें पता चलीं, जिन्हें वह किसी चमत्कार से कम नहीं मानतीं। उनके अनुसार, अम्मा जी ने उनके पिता का नाम लिया और आगरा में उनकी लोकेशन तक बताई। इसके साथ ही उन्होंने रागिनी के बड़े भाई का नाम भी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में कल से बदलेगा समय, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू

रागिनी ने कहा कि करीब 50 साल पुरानी इस घटना को याद करना उनके लिए बेहद अलग अनुभव था। उन्होंने बताया कि अम्मा जी ने कहा था कि वह उस समय की घटनाओं को वास्तविक समय में देख सकती थीं।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और उनसे जुड़े आध्यात्मिक प्रसंगों पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म से जुड़े इस किस्से ने दर्शकों के बीच भी उत्सुकता बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad