पूर्व सैनिक नगर पँचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने 56 विधानसभा लालकुआँ क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है। मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली और विकास की कामना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए।
पूर्व सैनिक होने के नाते उन्होंने देशवासियों की सुरक्षा और समृद्धि की भी कामना की। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करें।
अंत में उन्होंने सभी से नवरात्रि पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
