नैनीताल: गोली चली… वनकर्मी जागे, 12बोर की देशी बन्दूक व 3 जिंदा कारतूस से साथ शिकारी सलाखों के पीछे पहुंचा

खबर शेयर करें 👉

रामनगर(नैनीताल)। देर रात जंगल में शिकार के इरादे से घुसे युवक ने गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर गश्त कर रहे वन कर्मी सचेत हो गए। रात में ही उसे ढूंढकर वन कर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध बंदूक व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत आमपोखरा रेंज के उत्तरी आमपोखरा बीट के प्लाट संख्या 32 में नियमित रात्रि गश्त के दौरान रात एक बजे वन कर्मियों को जंगल में गोली चलने की आवाज हुई। जंगल में गोली की आवाज चलने पर नजदीकी चौकी के वन कर्मियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ यूसीएफ सोयाबीन फैक्ट्री में पेड़ों के कटान पर वन विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

तत्काल वनकर्मी सक्रिय हो गए और आरोपित की तलाश शुरू की गई। काफी देर बाद वन कर्मियों ने उसे सावधानीपूर्वक घेराबंदी कर पकड़ लिया। आमपोखरा रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम मालधनचौड़ के कुंभगडार चंद्रनगर निवासी मनीष उम्र 20 पुत्र बीरू चंद्र बताया।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

उसके पास से वन कर्मियों को 12 बोर की देशी बंदूक, तीन जिंदा व एक खाली कारतूस, एक चार्जर टार्च मिला। आरोपित को वन कर्मियों ने हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अनाधिकृत रूप से जंगल में प्रवेश करने व शिकार की धाराओं में अपने यहां केस दर्ज किया।

आरोपित ने शराब भी पी हुई थी। बुधवार सुबह स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय की सुनवाई के उपरांत उसे 14 दिन की रिमांड में हल्द्वानी कारागार भेज दिया गया। रेंजर ने बताया कि आरोपित शिकार के इरादे से जंगल में घुसा था। जंगल में बुधवार को काबिंग कराई गई, लेकिन कोई भी घायल वन्य जीव नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad