नैनीताल अब घर बैठे बुक करें आधार स्लॉट, डाक विभाग ने लॉन्च किया नया ऐप

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। डाक विभाग के नैनीताल परिमंडल के अंतर्गत आधार कार्ड बनाने व अपडेट करने वालों के लिए खुशखबरी है।

नैनीताल हेड पोस्ट आफिस के कर्मचारियों ने आधार कार्ड बनाने व अपडेट कराने को पंजीकरण के लिए एप तैयार किया है। इसके लिए अब घर बैठे लोग https://postoffice-aadhar.web.app/ पर स्लॉट बुक कर सकते हैं। यह एप प्ले स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  CCTV में कैद चेन लूट की वारदात,रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से लूटपाट

अब तक 16 लाख आधार कार्ड बनाए
अपने कार्यालय में वरिष्ठ डाक अधीक्षक अमित दत्त ने पत्रकार वार्ता के दौरान एप को लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि पोस्टमास्टर आइके दास व शशि शेखर ने यह एप तैयार किया है। जिले में 26 आधार सहायता केंद्र संचालित हैं। पिछले साल डाक विभाग की ओर से 75 हजार आधार कार्ड बनाकर 50 लाख का राजस्व अर्जित किया। इस साल अब तक 16 लाख आधार कार्ड बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल पहले हो गई मौत, फिर भी बिजली चोरी में FIR काशीपुर में ऊर्जा निगम का गजब कारनामा

इस साल ढाई करोड़ राजस्व का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि आधार सहायता केंद्रों में लोगों को कतार लगने में होने वाली परेशानी को देखते हुए यह एप तैयार किया गया है। इस एप को अग्रिम आधार आरक्षण पोस्ट आफिस नाम दिया गया है। यदि किसी व्यक्ति का आधार बनाने या अपडेट करने में स्लॉट निरस्त होता है,

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण

तो उसे एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। घर बैठे लोग आधार अपडेट करने व बनाने के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर पोस्टमास्टर इंदर कुमार दास, शशि शेखर सहित अन्य डाक कर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad