NAINITAL NEWS स्वाइन फ्लू की दस्तक का डर : पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही के बीच स्वाइन फ्लू को लेकर नैनीताल में सतर्कता

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए नैनीताल स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। वीकेंड पर बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने को देखते हुए जिले के अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को संदिग्ध मरीजों पर विशेष नजर रखने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में एहतियात बरती जा रही है। सभी अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध मरीज मिलने पर तत्काल आवश्यक जांच और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने लोगों से भी स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि स्वाइन फ्लू एक श्वसन संबंधी संक्रमण है। इसके प्रमुख लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द और कमजोरी शामिल हैं। उन्होंने बुजुर्गों, बच्चों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर सतर्कता बरतने, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखने और लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad