नैनीताल मालरोड नो हॉर्न जोन घोषित, अगले चरण में होंगे चालान

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल की मालरोड को नो हॉर्न जोन घोषित करने की कवायद शुरू हो गई है। एक अगस्त से आदेश लागू होने के बाद पहले चरण में परिवहन विभाग की टीमें वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक कर रही हैं। हालांकि जागरूकता अभियान के बावजूद इसका अपेक्षित असर अभी देखने को नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील

पहले जागरूकता, फिर होगी चालानी कार्रवाई

ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने मालरोड को नो हॉर्न जोन घोषित किया है। एक अगस्त से लागू हुए इस आदेश के अनुपालन के लिए पिछले दो सप्ताह से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। इसके अलावा मालरोड और प्रवेश मार्गों पर फ्लेक्सी व सूचना बोर्ड लगाकर लोगों को नियमों की जानकारी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

शनिवार को आदेश प्रभावी होते ही परिवहन विभाग ने भी अभियान तेज कर दिया। परिवहन कर अधिकारी एन.के. आर्या और जगदीश चंद्र के नेतृत्व में दो टीमें तल्लीताल से मल्लीताल तक मुनादी कर लोगों को जागरूक कर रही हैं। विभाग के कर्मचारी वाहनों को रोककर चालकों को नो हॉर्न जोन के नियमों की जानकारी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

परिवहन कर अधिकारी एन.के. आर्या ने बताया कि फिलहाल लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad