उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नैनीताल जिला इकाई, अंकुर शर्मा जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी जिला महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन में नैनीताल जिला इकाई के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में अंकुर शर्मा को जिलाध्यक्ष तथा प्रकाश जोशी को जिला महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में दर्शन को आए गुड़गांव के श्रद्धालुओं से मारपीट, लोहे की रॉड-डंडों से हमला


दोनों पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रयाग पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष बी.सी. भट्ट, विपिन चंद्रा, भरत शाह, लालकुआं इकाई के अध्यक्ष रणजीत बोरा, महामंत्री दीप जोशी, हरीश पनेरू सहित प्रदेशभर की जिला एवं नगर इकाइयों के अध्यक्षों, महामंत्रियों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में नैनीताल जिला इकाई और अधिक सशक्त होकर पत्रकार हितों के लिए कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad