(नैनीताल) बेटे की मौत के गम में डूबे पिता को ‘कोतवाल’ बनकर ठगने पहुंचा साइबर शातिर

खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी (नैनीताल)। साइबर ठग ने मृतक के पिता को कोतवाल बनकर काल की। बोला-कोतवाल बोल रहा हूं, 15-20 हजार मैनेज कर काल करो, काम हो जाएगा। पैसा न होने से ग्रामीण ठगी का शिकार होने से बच गया।

छह मई को थपलियागाजा कोटाबाग निवासी सरपंच धन सिंह के 17 साल के बेटे जगदीश ने आननलाइन गेमिंग के लिए उधार लिए गए पैसों की अदायगी मामले में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
धन सिंह ने नामजद लिखित तहरीर देकर रुपयों को लेकर बेटे का उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार को धन सिंह को बयान के लिए पुलिस चौकी जाते समय एक अज्ञात नंबर से काल आई। कालर ने पूछा, क्या अभय गुप्ता के नाम पर शिकायत दर्ज कराई है। क्या मैटर हुआ था, जहर किसने खाया था, लड़का एक्सपायर हो गया क्या उसे लौटाया तो नहीं जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

बच्चे का 15 लाख का क्लेम बन रहा है। अभय गुप्ता को एक-दो धाराएं बढ़ाकर गिरफ्तार कर जेल ले जा रहे हैं। थोड़ा परमिशन नहीं मिल पा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

टेंपो बुलाना पड़ेगा, जिसमें 15-20 हजार का खर्च आएगा, जो आपको देना पड़ेगा। फिर सारा पैसा वापस दिलाएंगे आपको। धन सिंह ने कहा में तो अभी चौकी जा रहा हूं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

साइबर ठग बोला, चौकी नहीं जाना है आपको। शाम को जाना आपके बयान होंगे। फिर वह बोला कि राणा चौकी इंचार्ज व जांच अधिकारी है मैं उनका सीनियर सैनी बात कर रहा हूं। अभी 15-20 हजार पांच-दस मिनट में मैनेज करो।

इसके बाद धन सिंह ने चौकी पहुंचकर सारी बात एसआइ देवेंद्र राणा को बताई। वहां से फोन करने पर नंबर स्विच आफ आने लगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad