लालकुआं। नगर के गांधी नगर वार्ड नंबर-2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नौनिहालों के लिए व्यवहार परिवर्तन एवं बाल स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने किया।
कार्यक्रम संयोजिका सरनजीत जीत कौर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता और अच्छे व्यवहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों में होने वाले व्यवहार परिवर्तन को उनके दैनिक क्रियाकलापों से आसानी से समझा जा सकता है। यदि बचपन से ही उन्हें स्वच्छता, अनुशासन और अच्छे व्यवहार की शिक्षा दी जाए तो वे आगे चलकर स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।
इस दौरान बच्चों को हाथ धोने की सही विधि, साफ-सफाई बनाए रखने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के बारे में भी जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नई पीढ़ी में साफ-सफाई की आदत विकसित करना है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, कार्यक्रम संयोजिका सरनजीत कौर, नगर पंचायत सभासद धन सिंह बिष्ट, आंगनवाड़ी सहायिका ममता मिश्रा तथा श्रीमती हरप्रीत कौर ,दया बिष्ट ,पूनम शर्मा ,सुचित्रा पूजा, देवी संगीता, कुमारी प्रियंका मीनाक्षी, अमरजीत कौर, प्राची आदि उपस्थित हुए
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
