घर लौट रहे बीएसएफ जवान की रहस्यमयी मौत, काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रानीखेत एक्सप्रेस रेलगाड़ी से आया बीएसएफ के जवान का संदिग्ध परिस्थितियों में काठगोदाम रेलवे स्टेशन में मिलने से हड़कंप मच गया। आनन- फानन में उसे डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी मे में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मृतक जवान की पहचान उसके जेब में रखे आधार कार्ड से हुई।काठगोदाम रेलवे स्टेशन में बेहोश मिले बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। जैसलमेर से छुट्टी पर घर लौट रहे बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपेंद्र कोश्यारी की अगुवाई में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन,विधायक हरीश धामी के खिलाफ कार्रवाई को एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि सफर के दौरान वह जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया होगा। इस मामले में फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कहीं शिक्षकों ने काटीं सब्जियां तो कहीं बच्चों ने बीने चावल,भोजन माताओ की हड़ताल के बीच स्कूलों में ऐसे पका मिड-डे मील

राज विहार कालोनी मिलापनगर सिविल लाइंस रुड़की हरिद्वार निवासी 53 वर्षीय सत्यपाल सिंह पुत्र नेतराम जैसलमेर में तैनात था। वह बीती 27 जून को रानीखेत एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली के लिए चला।

उसे दिल्ली में उतरकर हरिद्वार रुड़की की ट्रेन पकड़नी थी लेकिन बीती 29 जून की सुबह ट्रेन के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जनरल डिब्बे में एक व्यक्ति बेहोश पड़ा मिला, जीआरपी ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। साथ ही उसके बैग में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पहले कमरों में बाहर से लगाई कुंडी, फिर तोड़े ताले और समेट ले गए गहनों का खजाना (पड़े पूरी खबर)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad