द्वाराहाट में रहस्यमयी मौत? जंगल में रस्सी से झूलता मिला महिला का शव, घुटने थे जमीन पर

खबर शेयर करें 👉

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र के भांसीकफलानी जंगल में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। शव काफी पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम स्थानीय ग्रामीण जंगल से गुजर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर पेड़ से रस्सी के सहारे लटके एक महिला के शव पर पड़ी। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
प्राथमिक जांच में शव करीब 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर महिला के गले में रस्सी का फंदा लगा था, जबकि उसके घुटने जमीन से टिके हुए थे। इसी वजह से मामला संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में जानकारी जुटाई गई, लेकिन अब तक किसी महिला के लापता होने की पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad