लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की अध्यक्षता में, बोर्ड की बैठक में 25 से अधिक प्रस्ताव पारित -देखे वीडियो

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 25 से अधिक प्रस्ताव पारित
लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं के सभाकक्ष में शुक्रवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की, जबकि संचालन अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने किया। बैठक में 25 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें पारित किया गया।
बैठक में बढ़ते ध्वनि और वायु प्रदूषण से होने वाली श्वास व कैंसर जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने पर जोर दिया गया। इसके तहत सैंचुरी पल्प एंड पेपर मिल प्रबंधन को बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने के लिए बुलाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी


इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे निष्प्रयोज्य भूमि पर गौशाला निर्माण के बाद उसके संचालन की व्यवस्था, भवनों की खरीद-फरोख्त के मामलों में भवनकर अभिलेख में दर्ज नाम के आधार पर विक्रेता और क्रेता द्वारा स्टाम्प शुल्क जमा कर नामांतरण कराने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर के बाद नौ लाख नाम हटने पर कांग्रेस चिंतित, सीईओ से पुनः जांच की मांग

वार्ड नंबर 2 के सभासद धन सिंह बिष्ट


बैठक में हाट बाजार स्थल पर बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स निर्माण, स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पंचायत के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नागरिकों के सम्मान में स्वच्छता गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित करने, गर्मी के मौसम को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर वॉटर कूलर लगाने तथा तहसील गेट निर्माण के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।
इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में प्राप्त प्रथम पुरस्कार की धनराशि के वितरण, एमआरएफ सेंटर के विस्तार, मुख्य मार्गों के दोनों ओर सौंदर्यीकरण कार्य कराने और सभी वार्डों में स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित करने के प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक हिली धरती, लालकुआं-हल्द्वानी समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

वार्ड नंबर 7 के सभासद भुवन पांडे


बैठक में नगर पंचायत के सभी सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad