उत्तराखंड में मानसून की आहट तेज, 25 जून तक दस्तक के संकेत

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून के आगमन से पहले ही मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक घने बादलों की आवाजाही के बीच कई क्षेत्रों में तेज बारिश, आंधी, गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है।

शुक्रवार तड़के देहरादून में हुई जोरदार बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में बारिश से नुकसान की घटनाएं भी सामने आई हैं। आज भी पहाड़ों में गरज-चमक के साथ बौछारें और ओलावृष्टि की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में अब गियर वाली बाइक के लाइसेंस पर अब नहीं चला सकेंगे स्कूटी पकड़े जाने पर लगेगा जुर्माना

केरलम में मानसून की दस्तक के बाद अब दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। उत्तराखंड में मानसून के 25 जून तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
सामान्य तौर पर राज्य में मानसून 20 जून के आसपास प्रवेश करता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार कुछ धीमी मानी जा रही है। इससे पहले ही प्रदेश में प्री मानसून की बौछारों का दौर तेज हो गया

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: पन्तनगर सड़क पर घूम रहे आवारा बैल से टकराई बाइक, पुलिस कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राज्य के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात; देखें पूरी अपडेट

अगले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 29.9, 21.8
  • पंतनगर, 32.3, 24.9
  • मुक्तेश्वर, 18.4, 14.4
  • नई टिहरी, 20.6, 12.3

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad