(हल्द्वानी) एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में मोबाइल रिकवरी अभियान को बड़ी सफलता : 56.25 लाख के मोबाइल बरामद, लौटाई 256 लोगो की मुस्कान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने मोबाइल रिकवरी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 56.25 लाख रुपये से अधिक कीमत के 256 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया।


पुलिस के अनुसार अप्रैल 2026 से 24 जून 2026 तक नैनीताल पुलिस मोबाइल ऐप और CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को मोबाइल बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप


एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा मोबाइल ऐप (साइबर सेल) प्रभारी उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में टीम ने शिकायतकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए IMEI नंबरों का CEIR पोर्टल के माध्यम से विश्लेषण किया।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान


जांच के दौरान मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों में सक्रिय पाए गए। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर विभिन्न ब्रांडों के कुल 256 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत 56.25 लाख रुपये है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए मोबाइल रिकवरी टीम को 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात


📦 बॉक्स : मोबाइल रिकवरी का आंकड़ा
कुल बरामद मोबाइल : 256
अनुमानित कीमत : 56.25 लाख रुपये
बरामदगी अवधि : अप्रैल 2026 से 24 जून 2026
बरामदगी में शामिल राज्य : 12
टीम प्रभारी : उपनिरीक्षक मीनू गौतम
📦 बॉक्स : किन-किन कंपनियों के मोबाइल मिले
आईफोन : 4
सैमसंग : 35
ओप्पो : 59
वीवो : 50
रियलमी : 26
रेडमी : 19
पोको : 14
वन प्लस : 10
मोटोरोला : 10
इंफिनिक्स : 10
टेक्नो : 6
लावा : 5
आईटेल : 5
आईक्यूओओ : 3
कुल मोबाइल : 256

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad