नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला नैनीताल की नगर इकाई लालकुआं के चुनाव को लेकर 26 मार्च से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है। जिला महामंत्री हर्षवर्धन पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य सदस्यता प्रभारी संजय जोशी के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम गठित की गई है।
टीम में संजीव शर्मा, अशोक अग्रवाल, अरुण जोशी, राज कुमार सेतिया, इस्तकार अंसारी, दीप नयाल, अनिल सिंह ‘संजू’ और सुभाष नागर शामिल हैं, जो डोर-टू-डोर जाकर व्यापारियों को सदस्यता दिलाएंगे।
संगठन की ओर से लालकुआं के सभी व्यापारियों से सदस्यता ग्रहण करने की अपील की गई है। सदस्यता के लिए दुकान का लाइसेंस, बिजली या पानी का बिल, जीएसटी या फर्म से संबंधित प्रमाणपत्र देना अनिवार्य होगा। साथ ही, एक दुकान से केवल एक व्यक्ति को ही सदस्य बनाया जाएगा ।
जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है और सभी व्यापारियों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि निवर्तमान कार्यकारिणी भी सदस्यता अभियान में सक्रिय सहयोग
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
