बैंक्वेट हॉल में शादी बनी जंग का मैदान: छेड़छाड़ के आरोप के बाद टूटा रिश्ता, दुल्हन का दूसरे युवक से निकाह

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित निकाह समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब बारात और लड़की पक्ष के लोगों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे।


जानकारी के अनुसार, भगवानपुर निवासी युवती का निकाह झबरेड़ा निवासी युवक से होना था। बारात निर्धारित समय पर बैंक्वेट हॉल पहुंची। आरोप है कि बारात में शामिल कुछ युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने समारोह में मौजूद महिलाओं से छेड़छाड़ की। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन


विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद आपसी बातचीत के दौरान लड़की पक्ष ने शादी में दिए गए सामान और भोज पर हुए खर्च की भरपाई की मांग की। बताया जा रहा है कि लड़के पक्ष ने दहेज में दिया गया सामान वापस कर दिया और खाने-पीने का खर्च भी चुका दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट


आरोप है कि जब लड़के पक्ष के लोग वहां से लौटने लगे, तभी दोबारा दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष मौके से चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव


बताया जा रहा है कि इसके बाद युवती के परिजनों ने उसी दिन उसका निकाह किसी अन्य युवक के साथ करा दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad