देहरादून के निजी बोर्डिंग स्कूल में छात्र से दुष्कर्म का आरोप, प्रबंधक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

Crime News: छात्र कुछ समय से गुमसुम था और ज्यादातर समय अकेला रहता था। इससे परेशान परिजनों ने बच्चे से पूछताछ करनी शुरू की। काफी बातचीत के बाद बच्चे ने बताया कि उसके साथ स्कूल के प्रबंधक ने गलत काम किया है।

राजधानी का एक निजी बोर्डिंग स्कूल विवादों में आ गया है। स्कूल के प्रबंधक पर एक छात्र के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रेमनगर थाने में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा एक निजी स्कूल में पढ़ता है। वह पिछले कुछ समय से गुमसुम था और ज्यादातर समय अकेला रहता था।इससे परेशान परिजनों ने बच्चे से पूछताछ करनी शुरू की।
काफी बातचीत के बाद बच्चे ने बताया कि उसके साथ स्कूल के प्रबंधक ने गलत काम किया है। इस पर परिजनों के होश उड़ गए। वह प्रेमनगर थाने पहुंचे और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी। टीम ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जेल भेजा

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से काम किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस टीम घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad