औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, यहां तीन मेडिकल स्टोरों पर गिरी गाज

Oplus_131072

खबर शेयर करें 👉

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरों पर अचानक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की. विभाग की टीम के पहुंचते ही कई मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया. कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए. छापेमारी के दौरान तीन मेडिकल स्टोरों पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं.

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ गया 11वीं का छात्र गोला नदी के तेज बहाव में बहा (देखे वीडियो)

औषधि विभाग की टीम ने रामनगर नगर क्षेत्र तथा रामनगर के ग्राम गौजानी में कई मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान दवाओं के रख-रखाव, लाइसेंस, रिकॉर्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई. जांच के दौरान तीन मेडिकल स्टोरों पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है. रामनगर की औषधि निरीक्षक डॉ. अर्चना उप्रेती ने बताया कि विभाग द्वारा बीते दिन नगर क्षेत्र और ग्राम गौजानी में संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की गई.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अध्यक्ष पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष लोटनी ने किया ध्वजारोहण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad