लालकुआँ व्यापारियों के दम पर मैदान में उतरे महेश भट्ट, “व्यापारी हित सर्वोपरि” के संकल्प के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए भट्ट ने किया नामांकन

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआँ इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश भट्ट ने आज चुनाव अधिकारियों के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। लंबे समय से व्यापार मंडल और व्यापारी हितों से जुड़े रहे महेश भट्ट के नामांकन के दौरान व्यापारियों और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।


व्यापार मंडल में पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके महेश भट्ट को अनुभवी, सक्रिय और व्यापारियों की आवाज बुलंद करने वाले नेता के रूप में देखा जाता है। यही वजह रही कि उनके नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे और उन्होंने जोरदार समर्थन जताया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर


नामांकन के बाद महेश भट्ट ने कहा कि उन्होंने हमेशा व्यापारी हितों को सर्वोपरि रखा है और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, बाजार व्यवस्थाओं में सुधार, व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए वह पहले भी संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी पूरी मजबूती से व्यापारियों की आवाज उठाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंहनगर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या


उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि व्यापारियों की ताकत, एकता और सम्मान का प्रतीक है। यदि व्यापारियों का आशीर्वाद मिला तो वह संगठन को नई ऊर्जा, नई सोच और नई दिशा देने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी


इस मौके पर चुनाव अधिकारी संजय जोशी, संजीव शर्मा, दीप नयाल, रंजीत बोरा, अरुण जोशी, वरिष्ठ व्यापारी नेता दिनेश लोहनी, भाजपा मंडल महामंत्री बॉबी सम्मल, सभासद योगेश उपाध्याय,युवा नेता विनय रजवार, सोनू पांडेय, विशाल सैन एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अशोक नेगी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और समर्थक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad