प्यार, कर्ज और जुनून: तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा’ एकतरफा प्यार में हताश कमलेश बन गया था साइको,सुसाइड नोट ने खोले सनसनीखेज राज

खबर शेयर करें 👉

विकासनगर (देहरादून)। विकासनगर के कल्याणपुर में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में प्रारंभिक पुलिस जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, बढ़ते कर्ज और महिला द्वारा दूरी बनाए जाने से आहत कमलेश ने कथित तौर पर महिला को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना में कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस उसके होश में आने और बयान दर्ज होने का इंतजार कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।

पुलिस को घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसमें कमलेश ने महिला के प्रति अपनी एकतरफा दीवानगी और मानसिक तनाव का जिक्र किया है। नोट में कथित रूप से लिखा गया है, “तुम मेरी नहीं हुई तो मैं तुम्हें किसी और की भी नहीं होने दूंगा। साथ जिएंगे और साथ मरेंगे। तुमने दूरी क्यों बनाई, जिसके कारण हम दोनों को दुनिया छोड़कर जाना पड़ रहा है।” हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुसाइड नोट की लिखावट की जांच के लिए उसे हैंडराइटिंग विशेषज्ञ के पास भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि होगी कि नोट कमलेश ने ही लिखा था या किसी अन्य ने।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

पुलिस के अनुसार, कमलेश मूल रूप से चकराता क्षेत्र का रहने वाला था। उसने पहले देहरादून में कारोबार किया और कोविड-19 के बाद विकासनगर के अस्पताल रोड पर एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट शुरू किया था। इसी दौरान उसकी पहचान संगीता नेगी से हुई, जो अपने बच्चों के साथ रेस्टोरेंट आया करती थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कमलेश का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि बाद में महिला के परिवार और बच्चों को इस संबंध की जानकारी हुई, जिसके बाद महिला ने कमलेश से दूरी बनानी शुरू कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, कमलेश का अपनी पत्नी से पहले ही तलाक हो चुका था। वहीं, कारोबार में घाटा और बढ़ते कर्ज के कारण वह मानसिक तनाव में भी था। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटनाक्रम

बुधवार सुबह कल्याणपुर में महिला अपने घर के बाहर कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान कमलेश वहां पहुंचा और उसे कमरे के अंदर ले गया। कुछ देर बाद दोनों के बीच बहस हुई, जिसकी आवाज पड़ोसियों ने भी सुनी। इसके बाद गोली चलने की आवाज आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो दोनों लहूलुहान पड़े मिले। जांच में कमलेश की मौत हो चुकी थी, जबकि महिला की सांस चल रही थी। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घायल महिला के बयान और फोरेंसिक जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad