लालकुआं कोतवाली पहुंची कांग्रेस, खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान में मंच के कथित शुद्धिकरण मामले में 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर नगर कांग्रेस एवं बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण के मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा को तहरीर सौंपी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात


पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं का सम्मान होना चाहिए। इस प्रकार की कथित घटनाओं से समाज में वैमनस्य का माहौल पैदा होता है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में दर्शन को आए गुड़गांव के श्रद्धालुओं से मारपीट, लोहे की रॉड-डंडों से हमला


तहरीर देने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे,महामंत्री नरेश चौधरी, हरेंद्र बोरा,प्रमोद कलोनी,हेमवती नन्दन दुर्गापाल, कुंदन सिंह मेहता,लालकुआ विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू बीना जोशी, गोविंद भट्ट, दीपक बत्रा, सभासद भुवन पांडेय योगेश उपाध्याय, पूर्व सभासद हेमंत पांडे, त्रिलोक सिंह बिष्ट, त्रिलोक वर्मा, अनूप भाटिया समेत कांग्रेस बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष मीना जोशी, कपिल, हरीश भट्ट आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad