लालकुआँ नगर कोंग्रेस ने इन तीन चेहरों पर जताया भरोसा, मिली नई जिम्मेदारी

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ। नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआँ ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए तीन मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।


नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुवन पाण्डे द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष राहुल छिमवाल की संस्तुति पर संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता, समर्पण और पार्टी हित में किए जा रहे निरंतर योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील


जारी सूची के अनुसार बूथ संख्या 1 से 7 तक के लिए नरेश चौधरी,

बूथ संख्या 8 से 13 तक के लिए अमजद खान तथा

बूथ संख्या 14 से 19 तक के लिए रमेश प्रसाद यादव को मंडलम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ के हजारों उत्पादकों को 30 करोड़ की सौगात से मिलेगा लाभ , अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार का जताया आभार


नगर कांग्रेस कमेटी ने नवनियुक्त मंडलम अध्यक्षों से संगठन की विचारधारा, नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है। साथ ही उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर के बाद नौ लाख नाम हटने पर कांग्रेस चिंतित, सीईओ से पुनः जांच की मांग
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad