बिन्दुखत्ता में गौला नदी के भू-कटाव प्रभावित क्षेत्रों का लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया निरीक्षण

खबर शेयर करें 👉

शीघ्र बचाव कार्य शुरू करने के दिए निर्देश, अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्रवाई के निर्देश

लालकुआं। बिन्दुखत्ता क्षेत्र में गौला नदी से हो रहे भू-कटाव की समस्या को लेकर लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों, सिंचाई विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर भू-कटाव की स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री में ध्वस्तीकरण या खनन का खेल? SDM रेखा कोहली ने किया निरीक्षण, पत्रावली तलब; तीन माह बाद जेई की तैनाती, गहरी खुदाई से मलबे के निस्तारण और CCTV फुटेज तक होगी पड़ताल

निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने गौला नदी द्वारा किए जा रहे कटाव से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति देखी और स्थानीय लोगों से भी समस्या की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भू-कटाव से आबादी एवं कृषि भूमि को होने वाले संभावित नुकसान को रोकने के लिए बचाव एवं सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएं।

विधायक ने कहा कि गौला नदी के कटाव के कारण क्षेत्र में लगातार खतरा बना हुआ है। ऐसे में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संवेदनशील स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

उन्होंने प्रशासन, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों से मौके की स्थिति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक तकनीकी एवं विभागीय प्रक्रिया पूरी करते हुए जल्द से जल्द कार्य शुरू किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में मां की गोद नसीब होने से पहले ही छूटा साथ, नवजात के जन्म के बाद महिला की मौत; तीन मासूमों के सिर से उठा साया,उपचार व्यवस्था पर उठे सवाल

निरीक्षण के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने भी गौला नदी के कटाव से उत्पन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad