लालकुआँ (बड़ी अपडेट) “जनता को जाम से निजात दिलाएंगे” — विधायक मोहन सिंह बिष्ट का हाईवे पर बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ। विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की पहल रंग लाती नजर आ रही है। बुधवार को विधायक ने नैनीताल-बरेली रोड का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल कुमार जिंदल, प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार सिंह सहित पूरी टीम मौजूद रही। विधायक ने शिवपुरी से लेकर हल्दूचौड़ तक सर्विस लाइन निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए विधायक ने हल्दूचौड़ में यू-टर्न कट खोलने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इसके अलावा हल्दूचौड़ एवं गोरा पड़ाव में फुट ओवर ब्रिज  निर्माण तथा सभी यू-टर्न स्थलों पर चौड़ीकरण कराने के आदेश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र की जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए सभी जरूरी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, कमल भट्ट, दिनेश राणा, महामंत्री बालम बिष्ट, राजेंद्र पांडे, प्रद्युम्न दुमका, जिला कार्यकारिणी सदस्य विक्की पाठक सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad