लालकुआं खड़ा ई-रिक्शा बना आग का गोला, पूरी तरह जलकर हुआ राख; जांच शुरू

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर के वार्ड नंबर एक स्थित साप्ताहिक हाट बाजार परिसर में खड़ा एक ई-रिक्शा मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी


जानकारी के अनुसार, हाट बाजार परिसर में रात के समय खड़ा ई-रिक्शा अचानक धू-धू कर जलने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरे ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह पूरी तरह जलकर राख हो गया। ई-रिक्शा का स्वामी बिंदुखत्ता क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, जबकि उसका चालक लालकुआं के वार्ड नंबर एक में रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप


ई-रिक्शा में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बुधवार दोपहर तक ई-रिक्शा स्वामी, चालक और उनके परिचित कोतवाली में मौजूद रहे।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, आग लगने के कारणों को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ई-रिक्शा में आग अपने आप लगी या किसी ने जानबूझकर आग लगाई। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad