बिंदुखत्ता और लालकुआं के समाजसेवियों द्वारा विशाल जल सेवा, राहगीरों व श्रद्धालुओं को वितरित किया गया शीतल जल और शर्बत

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। वरिष्ठ समाजसेवी लाखन सिंह मेहता एवं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से लालकुआं के वीआईपी गेट पर विशाल जल सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को शीतल पेयजल एवं शर्बत वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


जल सेवा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सेवा का लाभ उठाया। कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वयं लोगों को शीतल जल और शर्बत पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया। इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने भी सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित


वरिष्ठ समाजसेवी लाखन सिंह मेहता ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित और समाजसेवा के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें


इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता दरबान सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री धीरज बॉबी सम्मल, अभिषेक रौतेला,कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू, गोविंद सामंत, प्रकाश दानू, हरीश सामंत, विक्की चंदोला , साकेत चन्द सहित अन्य समाज सेवी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad