लालकुआँ व्यापार मंडल चुनाव: उपाध्यक्ष पद के दावेदार किशन भट्ट ने सुबह ही तेज किया चुनाव प्रचार,डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मांगा व्यापारियों का समर्थन

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआँ इकाई के उपाध्यक्ष पद के दावेदार किशन भट्ट ने चुनाव प्रचार अभियान को तेज करते हुए नगर क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात कर समर्थन मांगा और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद


किशन भट्ट ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा, बाजार की समस्याओं का समाधान और संगठन को मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग की एकजुटता से ही बाजार का विकास संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंहनगर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या


जनसंपर्क अभियान के दौरान व्यापारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए समर्थन का आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और बाजार में चुनावी माहौल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत


किशन भट्ट ने कहा कि यदि उन्हें व्यापार मंडल में जिम्मेदारी मिलती है तो वह हर व्यापारी की आवाज बनकर कार्य करेंगे और व्यापारियों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad