भाजपा पार्षद के बेटे पर अपहरण का मामला: लापता युवती मामले में नया ट्विस्ट: वीडियो में बोली- ‘किसी ने अगवा नहीं किया, मैं अपनी इच्छा से निकली हूं’

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

देहरादून, 29 जुलाई। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने विजय पार्क की भाजपा पार्षद अमिता सिंह के बेटे शुभम चौधरी के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में प्राथमिकी (FIR) दर्ज

देहरादून, 29 जुलाई। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने विजय पार्क की भाजपा पार्षद अमिता सिंह के बेटे शुभम चौधरी के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। वहीं, अब युवती का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने खुद को सुरक्षित बताते हुए अपहरण के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद करार दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप, पुलिस में दर्ज हुई FIR
परिजनों के अनुसार उनकी 18 वर्षीय बेटी 24 जुलाई से घर से लापता है। परिवार का आरोप है कि शुभम चौधरी युवती को अपने साथ ले गया है। उन्होंने पुलिस से युवती की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। परिजनों का यह भी कहना है कि आरोपी का परिवार राजनीतिक रूप से प्रभावशाली है, इसलिए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

भाजपा पार्षद अमिता सिंह ने आरोपों को बताया निराधार

विजय पार्क की भाजपा पार्षद अमिता सिंह ने अपने बेटे पर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि शुभम अपनी बहन और अन्य रिश्तेदारों के साथ वियतनाम यात्रा पर गया हुआ है और उसका युवती के लापता होने से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को उनकी बेटी का जन्मदिन था और अगले दिन परिवार के सदस्य विदेश रवाना हुए थे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे की फ्लाइट सोमवार रात तक दिल्ली पहुंचने वाली थी।

युवती का वीडियो आया सामने, कहा- अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ घूमने आई हूं

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

मामले के बीच युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में युवती ने कहा कि वह अपनी इच्छा से दोस्तों के ग्रुप के साथ घूमने आई है और घरवालों को इसकी जानकारी देकर निकली थी।

युवती ने दावा किया कि यात्रा की सभी बुकिंग उसी ने कराई हैं और किसी ने उसका अपहरण नहीं किया है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके एक दोस्त को केवल राजनीतिक पृष्ठभूमि होने के कारण इस मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad